Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष दल ने लैब और हॉस्पीटल का किया औचक निरीक्षण

आज शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर के विशेष दल द्वारा खण्डार और बहरावण्डा खुर्द में स्थित लैबों एवं हॉस्पीटल का औचक निरीक्षण किया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरावण्डा खुर्द के सामनें स्थित लैबों में जाकर सघन तलाशी ली, साथ ही लैब में स्थित उपकरणों की जांच पड़ताल की गई। इसी प्रकार विशेष दल द्वारा कस्बे में स्थित निजी हॉस्पीटल सहित उसमें स्थित लैब की जांच की गई। सीएचसी खण्डार के सामनें स्थित लैबों का निरीक्षण करने पहुंचे तो सभी लैबें बंद पाई गई। आशीष गौत्तम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने सीएचसी खण्डार के आस-पास, बाजार और तहसील में आने जाने वालें ग्रामीणों, अधिवक्ताओं, डीड-राईटर और मुंशीगण को लिंग चयन करने वाले की सूचनाएं प्रदान करने, वैश्विक महामारी से बचाव हेतु हमेशा मास्क पहननें, दो गज की दूरी अपनानें और बार-बार हाथ धोनें तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकनें आदि  के बारे में जानकारी दी ।

Special team of Medical and Health Department did surprise inspection of lab and hospital

विशेष दल में डॉ. राममराज मीना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डार और आशीष गौत्तम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर सम्मिलित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !