Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बांद्रा टर्मिनस सूबेदारगंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्यौहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात और रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनस से सूबेदारगंज बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 09191 एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 27 अक्टूबर से लेकर 24 नवंबर की अवधि में प्रत्येक बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 7:25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन प्रातः 9 बजे कोटा आकर 9:10 बजे कोटा से प्रस्थान करके, सवाई माधोपुर से 10:40 बजे, बयाना से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर गुरुवार रात्रि 10:20 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
Special train will run between Bandra Terminus Subedarganj
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09192 आगामी 29 अक्टूबर से लेकर 26 नवंबर की अवधि में प्रत्येक शुक्रवार को सूबेदारगंज से प्रातः 6 बजे प्रस्थान करके उसी दिन बयाना से शाम 4:12 बजे, सवाईमाधोपुर से शाम 5:55 बजे प्रस्थान करके, कोटा रात्रि 7:25 बजे आकर 7:30 बजे कोटा से प्रस्थान करके दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 11:55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 कोच, शयनयान श्रेणी के 6 कोच तथा गार्ड कम ब्रेकवान के 2 को सहित कुल 20 कोच रहेंगे। यह स्पेशल गाड़ी मार्ग में दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला और कानपुर सेन्ट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !