कोटा: त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल ने बीकानेर–साईंनगर शिर्डी–बीकानेर के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 27 सितम्बर से 29 नवम्बर तक कुल 10 फेरे लगाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार ट्रेन 04715 बीकानेर से हर शनिवार दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और कोटा मंडल के सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी एवं शामगढ़ स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
ट्रेन अगले दिन शाम 7 बजे साईंनगर शिर्डी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04716 हर रविवार रात 7:35 बजे साईंनगर शिर्डी से रवाना होगी और मंगलवार सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 11 शयनयान, 4 सामान्य, 2 एसी तृतीय, 1 एसी द्वितीय श्रेणी शामिल है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले गाड़ियों की स्थिति और समय की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
