Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आत्मनिर्भर भारत पर विशेष वेबीनार हुआ आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर-अजमेर इकाइयों द्वारा आत्मनिर्भर भारत विषय पर विशेष वेबीनार का आयोजन किया गया।
प्रभारी क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर नेमीचन्द मीणा ने बताया कि वेबीनार को संबोधित करते हुए प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो जयपुर की निदेशक ऋतु शुक्ला ने प्रधानमंत्री द्वारा धोषित आत्मनिर्भर भारत पैकेज में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों सहित रेहड़ी और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों तक सरकार की ओर से दी जा रही वित्तीय सहायताओं के बारे में जानकारी दी।

Special webinar organized Aatmanirbhar Bharat Sawai Madhopur

वेबीनार में सवाई माधोपुर से बडौदा आरसेटी के निदेशक रूपचन्द मीणा ने बताया कि कोरोना के चलते छोटे-बड़े मध्यम उद्योगों के साथ-साथ गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की मंशा को पूरा करने के लिए बैंक ऑफ बडौदा आरसेटी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सभी बैंक वित्तीय सहायता की मदद कर रहे है। वेबीनार में सवाई माधोपुर के अग्रणी बैंक प्रबन्धक ने आत्मनिर्भर पैकेज में सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योगों के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से दी जा रही वित्तीय सुविधाओं के बारे में बताया उन्होंने कहा कि सरकार ने सूक्ष्म लघु मध्यम सभी उद्योगों के लिए वित्तीय सहायता की सीमा राशि में वृद्धि की है। इसके अलावा पूर्व में ऋण दाताओं तथा वर्तमान में पैकेज का लाभ लेने वाले सभी युवा बेरोजगार और उद्यमियों को बहुत ही आसान तरीके से ऋण उपलब्ध कराए जा रहे है। जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकते है। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने देश के सबसे निम्न तबके को ध्यान में रखते हुए रेहड़ी और फुटपाथ व्यवसायियों के लिए भी बिना किसी गारन्टी के रूपये 10 हजार तक के आसान ऋण उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है।
बैंक ऑफ बडौदा आरसेटी के निदेशक रूपचन्द मीणा ने वेबीनार में बड़ौदा आरसेटी की ओर से आयोजित किये जा रहे 60 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि युवा महिला बेरोजगार शहरी-ग्रामीण सभी के लिए यह रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण वरदान साबित हो रहे है। सवाई माधोपुर जिले में 70 प्रतिशत से अधिक प्रशिक्षणार्थी रोजगार से जुड़ चुके है।
आर.ओ.बी. जयपुर के सहायक निदेशक कैलाश चन्द्र मीणा ने बताया कि ब्यूरो गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करता है लेकिन कोरोना के समय को देखते हुए वेबीनार के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है। वेबीनार के माध्यम से बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा, बेरोजगार, महिलाओं, आँगनवाडी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों तथा उद्यमियों की, आत्मनिर्भर पैकेज से संबंधित शंकाओं का समाधान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !