भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उनके दीर्घायु जीवन व जीवन की सुरक्षा की कामना को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीना के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने नीलकंठ महादेव मन्दिर केशवनगर सवाई माधोपुर में विशेष पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, प्रदेश समिति सदस्य संतोष मथुरिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि इस अवसर पर मन्दिर में 72 मिट्टी के दीपक जलाकर संगीतमय हनुमान चालीसा जाप, ऊँ नमः शिवाय माला जाप, श्रीराम जयराम जयजयराम जाप का आयोजन कर संध्या आरती में भाग लिया। इस दौरान भगवान को भोग लगाकर प्रसादी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”
राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा गुर्दे की पथरी, पित्त की थैली में पथरी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थायराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।
डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।
परामर्श समय:
दिनांक: 18 सितंबर 2022
प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर
अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
डॉ. सुमित कासोटिया
+91 9602059872
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया