Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मेजर ध्यानचंद की स्मृति में कल मनाया जाएगा खेल दिवस

हॉकी के महान जादूगर एवं खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि 29 अगस्त 2005 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे ध्यान चंद सिंह ने स्वतंत्रता से पहले शानदार फॉर्म दिखाया। द्वितीय विश्व युद्व से पहले के वर्षो में खेल में हावी रहने वाली भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी, ध्यान चंद सिंह ने 1928, 1932 और 1936 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत को ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने और अपनी पहली हैट्रिक पूरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

रेजिमेंटल कर्तव्यों में दिन बिताने के साथ ध्यान सिंह चांदनी रात में हॉकी का अभ्यास करते थे, जिसके कारण उन्हें ध्यान चंद नाम दिया गया। युवा ध्यान सिंह एक अदभुत एवं विशेष प्रतिभा थे। मेजर ध्यानचंद के साथ ही खेलों में अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले सर्वश्रेष्ठ एवं महान खिलाड़ीयों को भी याद किया जाएगा एवं उनकी उपलब्धियों को बताया जाएगा।

 

Sports Day will be celebrated tomorrow in the memory of Major Dhyanchand

 

मैराथन दौड़ का होगा आयोजन:- जिला कलेक्टर 29 अगस्त को प्रातः 7ः30 बजे से हम्मीर सर्किल से मैराथन दौड़ को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। यह मैराथन दौड़ हम्मीर सर्किल से कृषि उपज मण्डी जाकर सम्पन्न होगी। मैराथन दौड़ में खेल विभाग के सभी कार्मिक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं आमजन भाग लेंगे।

 

इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2023 हेतु सुव्यस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप गतिविधियों के सफल एवं योजनाबद्ध क्रियान्वयन के लिए मतदाता जागरूकता शपथ का आयोजन भी किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने खेल विभाग के सभी कार्मिक, प्रशिक्षक तथा खिलाड़ियों को प्रातः 7 बजे जिला खेलकूद एवं प्रशिक्षण केन्द्र दशहरा मैदान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !