Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बायो मेडिकल वेस्ट के समुचित प्रबन्धन हेतु हितधारकों की कार्यशाला का हुआ आयोजन

जयपुर:- राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2024 के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बायो मेडिकल वेस्ट के समुचित प्रबन्धन हेतु इससे जुडे़ विभिन्न हितधारकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्याशाला के प्रारम्भ में राज्य मंडल की अधीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी एवं शाखा प्रभारी (BMW) सुमन झाझड़िया द्वारा राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट के उचित प्रबन्धन की आवश्यकता एवं राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट रूल्स की अनुपालना सुनिश्चित करने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में मेडिकल एवं हेल्थ विभाग के संयुक्त निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी (बायो मेडिकल वेस्ट) डॉ. राजेश शर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसियन के अध्यक्ष डॉ. रजनीश शर्मा, मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों एवं आईएमए से आये डॉक्टर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Stakeholders' workshop organized for proper management of bio-medical waste in rajasthan
 राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट के उचित प्रबन्धन में अस्पतालों द्वारा अपनाई जा रही ’”बेस्ट प्रेक्टिसेस” CBWTF की कार्यप्रणाली एवं इससे जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। बार कोड प्रणाली के महत्व एवं इसके माध्यम से बायोमेडिकल वेस्ट की मात्रा एवं इसको अस्पताल से लेकर CBWTF तक पहुँचने तक निगरानी की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला अंत में समस्त हितधारकों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया गया।
हितधारकों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट से जुड़े प्रश्नों का निराकरण सुमन झाझड़िया द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने राज्य मण्डल द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट रूल्स की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं राज्य मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना करने के लिए आश्वस्त किया।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक –12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !