Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लेबर रूम में स्टेंडर्ड क्लीनिकल प्रोटोकाल्स की पालना हो सुनिश्चित

विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. समित शर्मा ने शासन सचिवालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेशभर में लेबर रूम की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों, स्टाफ के व्यवहार, मानव संसाधन की उपलब्धता आदि को लेकर राज्य स्तर से किये गये निरीक्षण में सामने आये गैप्स को दूर करने हेतु किये गये प्रयासों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Standard clinical protocols ensured labor room
इस वीडियो कांफ्रेंस में चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डिप्टी सीएमएचओ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, बीसीएमओ, सीएचसी प्रभारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम मौजूद थे। सवाई माधोपुर जिले के सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना, डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. दौलत राम यादव, डीआरसीएचओ डाॅ. सुरेश चंद जैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा व समस्त बीसीएमओ व सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
मिशन निदेशक ने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को स्वयं की जिम्मेदारी को समझते हुये मरीजों को गुणवत्तापूर्ण आवश्यक स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने लेबर रूम में स्टेंडर्ड क्लीनिकल प्रोटोकाल्स के बारे में सभी को जानकारी रखने के साथ ही उनकी पालना के साथ ही प्रसव सखी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रसव के बाद चिकित्सकीय या सपोर्टिंग स्टाफ द्वारा प्रसूता के परिजनों से बधाई के नाम पर किसी भी तरह के उपहार या नकद राशि का लेन-देन पाये जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों को डिलेवरी प्वाईंट के रूप में विकसित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सा संस्थान में ओपीडी के अतिरिक्त मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य सेवायें प्रदान किया जाना बहुत महत्वपूर्ण है।
मिशन निदेशक ने बताया कि फरवरी माह की तर्ज पर राज्य स्तरीय टीमों द्वारा फिर से सभी जिलों में 13 से 15 मार्च तक निरीक्षण अभियान संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में हुये निरीक्षण में सामने आये गैप्स को दूर करने के प्रयासों का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कमियां पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !