Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में स्वीकृत कार्यों को 3 दिन में शुरू करें – कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में स्वीकृत जिन कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है, उन्हें हर हालत में 3 दिवस के भीतर प्रारम्भ करवाएं। कलेक्टर ने आज बुधवार को इस योजना की जिला अभिसरण समिति की वर्चुअल बैठक में निर्देश दए है कि योजना में चयनित प्रत्येक गांव के लिये 1 प्रभारी अधिकारी नियुक्त करें जो ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का न हो तथा ब्लॉक स्तर पर कार्यरत हो। इन गांवों में अन्य जितनी भी योजनायें संचालित है, उन्हें इस योजना में कंवर्जेंस करने का पूर्ण प्रयास करें ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और एक भी पैसा व्यर्थ न जाए। उन्होंने विकास अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रत्येक कार्य का समय-समय पर निरीक्षण करने एवं गुणवत्ता और समय सीमा की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में पहले फेज में 20, दूसरे में 16 तथा तीसरे में 19 गांवों का इस योजना में चयन किया गया है। प्रत्येक गांव के लिए 21 लाख रूपए का बजट स्वीकृत है। जिस गांव की जनसंख्या में एससी का प्रतिशत 50 से अधिक है, उसे इस योजना में शामिल किया जाता है। प्रत्येक गांव में 2-2 साल की अवधि के 2 चरण संचालित होते हैं। योजना में हैंडपम्प लगाने, श्मशान घाट में सुविधाओं का विस्तार, पेयजल स्रोत्र पर मोटर लगाने, नाली, सड़क और सामुदायिक भवन निर्माण समेत अन्य कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने बताया है कि तृतीय चरण में 19 गांवों के लिए 3 करोड़ 80 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इससे 27 सड़क मय नाली, 3 सामुदायिक भवन निर्मित होंगे। सभी 19 गांवों में नवीन बोर मय टंकी निर्माण होगा। 5 स्कूल और आंगनवाडी केन्द्रों की मरम्मत, 1 पुलिया निर्माण, 4 विद्यालयों में टॉयलेट निमार्ण होगा, 7 श्मशान घाटों में सुविधा विस्तार व सौंदर्यकरण होगा, 4 नए हैंडपम्प लगाने समेत अन्य कार्य होंगे। कलेक्टर ने बताया कि तृतीय चरण में ब्लॉक गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत आस्ट्रोली मय सोनपुर की खूटला की ढाणी, ग्राम पंचायत नारायणपुर का बरह मिलकपुर और ग्राम पंचायत भालपुर का सुंदरपुरा, ब्लॉक बामनवास की ग्राम पंचायत सांचोली की आबादी की ढाणी एवं ग्राम पंचायत कोयला का बरह कोयला, ब्लॉक खण्डार की ग्राम पंचायत बरनावदा का पादडी तोपखाना, ग्राम पंचायत गोठड़ा का मुकुंदपुरा, ग्राम पंचायत फलौदी का टेटरा, ग्राम पंचायत रोडावद का जाखोदा, ग्राम पंचायत चितारा का बलवन खुर्द, ग्राम पंचायत अक्षयगढ़ का करीरा कलां एवं ग्राम पंचायत बालेर का ईसरदा, ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत रवांजना डूंगर का श्योपुरा और बालापुरा, ग्राम पंचायत डिढायच का धोली, ब्लॉक सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत जीनापुर का संग्रामपुरा एवं ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा का माधोसिंहपुरा तथा ब्लॉक बौंली की ग्राम पंचायत कुशलपुरा का कुआगांव और ग्राम पंचायत लाखनपुर का गोल गांव शामिल किया गया है। द्वितीय चरण में ब्लॉक खण्डार में पाली ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं सेवती खुर्द, ग्राम पंचायत रोडावद का कबीरपुर, ग्राम पंचायत छाण का गंगानगर, बरनावदा ग्राम पंचायत मुख्यालय, ग्राम पंचायत गौठडा का जयसिंहपुरा, ग्राम पंचायत चितारा का खानपुर एवं रामनगर, ग्राम पंचायत तलावड़ा का डाबिच बैरवान, ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत रवांजना डूंगर का जैदपुरा एवं ग्राम पंचायत शिवाड़ का कमलपुरा, ब्लॉक बामनवास की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा का जाखोलास कलां और ग्राम पंचायत गोठ का नानावास, ब्लॉक मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत श्यामोली का रघवंटी और ग्राम पंचायत ऐबरा का पनीयाला तथा ब्लॉक बौंली की ग्राम पंचायत मोरन का थनेरा गांव शामिल है।

Start the approved works under Pradhan Mantri Adarsh ​​Gram Yojana in 3 days - Collector

इसी प्रकार प्रथम चरण में ब्लॉक सवाई माधोपुर के ग्राम पंचायत खटुपुरा का नया पढ़ाना, ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत रवांजना डूंगर का विजयनगर और रवांजना डूंगर, ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत मुई का जुवाड़, ब्लॉक खण्डार की ग्राम पंचायत कोसरा का वीरपुर, ग्राम पंचायत दुमोदा का जालपा खेड़ी एवं काला कुआं, ग्राम पंचायत मेई कलां का मेई कलां, ग्राम पंचायत गोठड़ा का रावरा, ग्राम पंचायत लहसोड़ा का सवाईगंज, ग्राम पंचायत क्यारदा कलां का क्यारदा कलां, ग्राम पंचायत हलोन्दा का हलोन्दा एवं ग्राम पंचायत बिचपुरी गुजरान का मौरेज, ब्लॉक बौंली की ग्राम पंचायत बोरदा का बांस परसा एवं बोरदा तथा ब्लॉक बामनवास की ग्राम पंचायत सुमेल का गढी का बैरवा और जीवद ग्राम पंचायत मुख्यालय इस योजना में लाभान्वित हो रहे हैं। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान ने संबंधित अधिकारियों को कार्य शुरू करवाने, कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर कार्य पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुनील कुमार गर्ग ने भी योजना के संबंध में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !