Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस रोकथाम हेतु स्टेट एक्शन प्लान होगा तैयार

जयपुर:- राज्य में मौसमी बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के क्रम में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस की रोकथाम विषय पर कार्य योजना बनाने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) एवं स्वयं सेवी संस्था जापाइगो के सहयोग से सीफू में दो दिवसीय परामर्शी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में निदेशक एनसीडीसी डॉ. अतुल गोयल की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई है।
कार्यशाला के पहले दिन प्रो. अतुल गोयल ने बताया कि विश्व की 10 प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आती है। इसके समाधान के लिए राज्य में विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस रोकथाम के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जानी है। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक, एंटीवायरल एवं एंटीफंगल के अनपयुक्त एवं अनाधिकृत उपयोग के कारण एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का असर कम या समाप्त हो रहा है।
State action plan will be ready for prevention of antimicrobial resistance in rajasthan
इस कारण रोगियों का उपचार संभव नहीं हो पाने से उनकी मौ*त तक हो जाती है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस की रोकथाम के लिए प्रो. डॉ. अतुल गोयल के निर्देशन में स्टेट एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह एक्शन प्लान मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिस्ट, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन विभाग, कृषि, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान शिक्षा बोर्ड, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आरएमएससीएल एवं आईडीएसपी अनुभाग के सहयोग से बनाया जाएगा। कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए है। कार्यशाला में एनसीडीसी की अतिरिक्त निदेशक डॉ. लता कपूर, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर, अतिरिक्त निदेश्क ग्रामीण स्वास्थ्य डॉ. प्रवीण असवाल ने भी विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !