Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

अंतिम संस्कार के बाद जीवित लौटा युवक, सामने खड़ा देखकर परिवार के उड़ गए होश

सवाई माधोपुर:- सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन जब परिवार के लोगों ने उसे सामने जीवित खड़ा देखा तो परिवार और आस – पास के लोगों के होश उड़ गए। अगर आपके साथ भी ऐसी घटना होती है तो आपके भी होश उड़ ही जाएंगे। यह मामला बौंली क्षेत्र के राठौद – निमोद पंचायत के गांव कराड़ी गाँव का है।
जानकारी के अनुसार बौंली क्षेत्र के राठौद-निमोद पंचायत के गांव कराड़ी के एक परिवार ने करीब सात दिन पहले सूरवाल थाने में जिस व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, उसकी दुर्घटना के बाद जयपुर अस्पताल में मौ*त हो गई। लेकिन उसका श*व मध्यप्रदेश का एक परिवार अपने घर का सदस्य समझकर ले गया और अंतिम संस्कार कर दिया। जब सुरेन्द्र शर्मा जिंदा घर पहुंच गया तो उसके परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
The young man returned alive after the last rites, the family was shocked to see him standing in front of them in bonli sawai madhopur
सोमवार को जब इसका पता पीड़ित परिवार के लोगों को लगा तो वे सूरवाल थाना गए। साथ ही पुलिस पर श*व की सही शिनाख्त नहीं कर दूसरे परिवार को सौंपने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यहां सुरक्षा के लिए पुलिस की एक वैन बुलानी पड़ी।

आखिर क्या है मामला:-

जानकारी के अनुसार भगवतगढ़ पुलिया के पास दिल्ली-मुंबई एक्प्रप्रेस-वे पर गत 26 मई को एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था। सूरवाल पुलिस को व्यक्ति अचेतावस्था में मिला। घायल की जेब से डायरी और एक पर्ची मिली। इसमें मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।

 

 

 

 

 

वहीं उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर से चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर में उपचार के दौरान घायल ने दूसरे दिन दम तोड़ दिया। श*व को जयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दूसरी ओर पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर श्योपुर सहित अन्य जगह फोटो दिखाई तो मध्यप्रदेश के एक परिवार ने उसे सुरेंद्र शर्मा बताते हुए अपने परिवार का सदस्य बताया। जयपुर जाकर पंचनामा के बाद श*व को ले लिया। बाद में श*व का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

 

पुलिस की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण:-

सोमवार को जांच पड़ताल में श*व की शिनाख्त बौंली क्षेत्र के राठौद-निमोद पंचायत के कराड़ी गांव के राजमल गुर्जर पुत्र नादान गुर्जर के रूप में हुई। इस पर लोग सूरवाल थाना पहुंचे जहान पर लोगों ने पुलिस को पांच घंटे तक खरी-खोटी सुनाई। पीड़ित परिवार ने तीन जून को अपने भाई राजमल गुर्जर की गुमशुदगी की रिपोर्ट सूरवाल थाने में दर्ज कराई थी। लोगों ने थाना परिसर में ही करीब पांच घंटे तक पुलिस लापरवाही पर रोष जताया है।

परिजनों ने पुलिस पर खड़े किए कई सवाल:-

परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने राजमल की गुमशुदगी का मामला समय पर दर्ज नहीं किया है। जब मामला दर्ज कराया तो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई दुघर्टना में उस समय घायल हुए व्यक्ति राजमल गुर्जर की फोटो नहीं दिखाई। इसे पुलिस अज्ञात मान रही थी। लोगों ने बताया कि राजमल गुर्जर के एक हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ था। पुलिस ने मध्यप्रदेश के परिवार को श*व को सुपुर्द करते समय उसके हाथ पर गुदे नाम से श*व की सही से शिनाख्त नहीं की।

राजमल गुर्जर की दुर्घटना किस वाहन से हुई, उस समय उसके साथ कौन था इसकी जांच पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। अचंभे की बात यह रही की एमपी में जिस श*व का सुरेंद्र शर्मा समझ कर अंतिम संस्कार किया गया। वह रविवार को परिवार के सामने आकर खड़ा हो गया। परिवार के सदस्य सुरेंद्र शर्मा को पाकर खुश तो हुए, लेकिन जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया था और उसके क्रिया-कर्म अभी पूरे भी नहीं हुए थे, आखिर वह कौन था। इस पर मध्यप्रदेश के परिवार ने पड़ताल शुरू की, कि आखिर वह शव किसका था। परिवार के लोग जयपुर गए। वहां से सवाई माधोपुर अस्पताल और फिर सूरवाल थाने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
(सोर्स : राजस्थान पत्रिका)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !