Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जयपुर में स्थापित होगी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र की राज्य शाखा

भारत सरकार और चिकित्सा विभाग के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह के प्रयासों से राजस्थान में रोग निदान के लिए अब राष्ट्रीय स्तर की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) नई दिल्ली की राज्य शाखा जयपुर में स्थापित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण पहल को लेकर बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के शासन सचिवालय स्थित कक्ष में भारत सरकार के साथ एमओयू किया गया।
भारत सरकार की ओर से प्रोफेसर डॉ. अतुल गोयल, महानिदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राज्य सरकार की ओर से शुभ्रा सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। एमओयू के अनुसार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बनीपार्क में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र की राज्य शाखा का निर्माण होगा।
State branch of National Center for Disease Control will be established in Jaipur
इसके एक तल पर मेट्रो पोलिटिन सर्विलेंस यूनिट तथा एक तल पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की भी स्थापना कर संचालन किया जाएगा। मेट्रो पोलिटिन सर्विलेंस यूनिट जयपुर शहर में संक्रामक रोगों के बचाव एवं नियंत्रण हेतु विशेष संस्था के रूप में कार्य करेगी। एनसीडीसी की राज्य शाखा के निर्माण कार्य एवं संचालन के लिये मानव संसाधन, उपकरण आदि समस्त व्यवस्थाएं भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से उपलब्ध होगी।
शाखा की स्थापना के लिए भूमि राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह केन्द्र सर्विलेंस, जांच, डेटा एनालिसिस, फीडबैक, आउटब्रेक इन्वेस्टिगेशन, प्रशिक्षण आदि के माध्यम से संक्रामक रोग से बचाव व नियंत्रण करता है। प्रदेश में इसकी शाखा स्थापित करने के लिए विगत कई वर्षों से प्रयास किये जा रहे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !