Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अल्पसंख्यक मामलात विभाग के सचिव ने किया मदरसों का औचक निरीक्षण

अल्पसंख्यक मामलात विभाग के सचिव राजन विशाल ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की अपेक्षा है कि कॉलेज से लेकर गांव-ढाणी तक आमजन को बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान मिले। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशाल ने बुधवार को जयपुर के विभिन्न मदरसों व अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया व सुधार के निर्देश दिये। वे निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय चाकसू भी गये जहां उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की जांच की।
Secretary of Minority Affairs Department conducted surprise inspection of madrassas.
तकनीकी नवाचारों से मदरसा संस्थानों को बनाएं चाइल्ड सेंट्रिक- 
विशाल ने कहा कि मदरसों व अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में चाइल्ड सेन्ट्रिक एप्रोच के साथ काम किया जाए। सभी कार्मिक समय पर आएं। उनका व्यवहार अच्छा हो और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों को पूरा करें। शौचालय की नियमित सफाई हो। कक्षायें साफ-सुथरे हों। तकनीकी नवाचारों पर बल देते हुए उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण सामग्री, ई- कंटेंट,रिमेडियल क्लासेज़ को अपलोड करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सहज और सरल महसूस करवाने की कोशिश की साथ ही उनसे शिक्षा, भोजन,अन्य व्यवस्थाओं ,एवं गैर शैक्षिक गतिविधियों की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान निदेशक नलिनी कठौतिया, अतिरिक्त निदेशक अबू सूफियान राज मदरसा बोर्ड सचिव, सैयद मुक्कर्म शाह सहायक निदेशक, सुशील सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !