Sunday , 8 March 2026
Breaking News

न*शामुक्त राजस्थान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्य सचिव

ना*र्काे कॉर्डिनेशन सेन्टर तंत्र की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक हुई आयोजित 
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि युवा पीढ़ी को न*शे की लत से दूर रखने के लिए नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, पुलिस एवं सभी सबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से इस संबंध में गठित टास्कफोर्स की बैठक आयोजित करें तथा जिला स्तर पर जिला कलेक्टर नशा रोकथाम के लिए मासिक बैठक आयोजित करें। पंत गुरूवार को शासन सचिवालय में आयोजित ना*र्को कॉर्डिनेशन सेन्टर तंत्र (एनसीओआरडी) की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर संचालित बार, पब, होटल, रेस्टोरेंट एवं शराब की दुकानों के बाहर अवैध मादक पदा*र्थ सेवन के संबंध में चेतावनी बोर्ड स्थापित करें और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को एनसीबी के साथ मिलकर अवैध मा*दक पदार्थों के सेवन करने एवं विक्रय करने वालों के प्रति कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग सभी ड्र*ग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करें।
State level committee meeting of Narco Coordination Center system was held in jaipur
सीमावर्ती जिलों में विशेष रणनीति के तहत सीसीटीवी कैमरा, पुलिस चैकपोस्ट से निगरानी कर मा*दक पदार्थों की त*स्करी को रोके एवं इन क्षेत्रों में मा*दक पदार्थों की अवैध खेती को नष्ट किया जाए। पंत ने समाचार पत्रों, विभिन्न प्रचार और संचार माध्यमों के जरिए न*शे की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने एवं सभी शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों को न*शे की लत से दूर रहने के लिए ई-प्रतिज्ञा दिलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में नए नशामुक्ति केन्द्र खोल भावी पीढ़ी को न*शे के चंगुल में आने से रोके।
बैठक में पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा शुभ्रा सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, उप महानिदेशक एनसीबी घनश्याम सोनी, रेलवे सुरक्षा बल, बीएसएफ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे एवं संबंधित ड्र*ग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारी वीडियो क्रॉन्फेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !