Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कांग्रेस ने किया एसबीआई बैंक के सामने धरना प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस सवाई माधोपुर के तत्वावधान में व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में इलेक्टोरल बोण्ड को एसबीआई द्वारा सार्वजनिक नहीं किये जाने के विरोध में स्टेट बैंक मानटाउन के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिर्राजसिंह गूर्जर ने की। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के महा सचिव संजय गौतम ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गूर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार की राजनैतिक दलों को चन्दा लेने की योजना काले धन को सफेद करने ओर बीजेपी को मदद पहुंचाने की योजना थी।

 

चुनावी इलेक्टोरल बोण्ड के जरिए राजनैतिक दलो को मिलने वाले चुनावी चन्दा की जानकारी सार्वजनिक करने का सुप्रिम कोर्ट ने एसबीआई को 6 मार्च तक का समय दिया था। तो एसबीआई भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय की पालना न कर जून तक का समय मांगने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई।

 

Congress protested in front of SBI Bank sawai madhopur

 

इस दौरान चुनावी बोण्ड किसने खरीदा और किस पार्टी को दान दिया गया। चुनाव से पहले बीजेपी और पीएम मोदी के अपने उधोगपति मित्रों के साथ नापाक रिश्ते उजागर न हो जाए इसलिए एसबीआई को मोहरा बनाकर काले धन के स्रोत की जानकारी देने से बचना चाहती है। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट से 30 जून तक का समय लेने का अनुरोध करने के पीछे मंशा यह है कि लोकसभा चुनाव तक जनता को पता न चले कि बीजेपी ने किन किन कंपनियों से चन्दा लिया है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और हर व्यक्ति तक यह सन्देश पहुंचाएगी कि चुनाव बोण्ड के नाम पर न केवल लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया है बल्कि भाजपा ने एक बड़ा आर्थिक अपराध किया है। इस दौरान नगर अध्यक्ष मोहन मंगल, पूर्व जिला महामंत्री हरिमोहन सगर्मा, प्यारेलाल शर्मा, रामजीलाल गूर्जर, ओमप्रकाश सेन, बीके सिंह, सोनिया शर्मा, बृजमोहन सिसोदिया, अब्दुल गफूर, आशाराम बैनाडा, बंशीलाल मीना आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !