Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने जल संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश

सवाई माधोपुर: राज्य मंत्री सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग डाॅ. मंजू बाघमार सोमवार को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रही। इस दौरान राज्य मंत्री डाॅ. मंजू बाघमार एवं प्रभारी सचिव संदीप वर्मा ने चौथ का बरवाड़ा स्थित लवकुश वाटिका में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर महिलाओं को तुलसी के औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया।

 

State Minister Dr. Manju Baghmar gave the message of water conservation and environmental promotion

 

 

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण हेतु 5 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वर्षा से पूर्व सभी कुओं, बावड़ी, एनिकट, तालाब आदि जल संरक्षण संरचनाओं की साफ-सफाई की जानी है ताकि जल संग्रहण किया जा सके और भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो। कुओं, बावड़ी, एनिकट, तालाब सहित अन्य परम्परागत जल स्रोतों के जल को गंगा जल की तरह पवित्र मानकर जल पूजा करें और अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ व साफ-सुथरा रखें।

 

 

 

उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर हर एक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया ताकि हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिलती रहे। जिला कलक्टर शुभम चैधरी ने कार्यक्रम में जल संरक्षण हेतु सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जल अमूल्य है। अगर हमने पानी का महत्व नहीं समझा तो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि गांव का पानी गांव में रोकने के लिए जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करें और अधिक से अधिक पेड़ लगाए।

 

 

 

जल स्रोतों का पूजन व श्रमदान: राज्य मंत्री डाॅ. मंजू बाघमार, जिला कलक्टर शुभम चैधरी सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चैथ का बरवाड़ा में चौथ माता सरोवर पर जल पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने चौथ माता सरोवर पर श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता का संदेष भी दिया।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित:

कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर शुभम चैधरी की उपस्थित में पंचायत समिति सभागार चौथ का बरवाड़ा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यमंत्री ने जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों की विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को सामुहिक प्रयास कर अभियान को लोगों की जन भावना से जोड़कर जन अभियान बनाने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने किसानों की आय दुगुनी करने के लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेष कुमार अटल एवं उप निदेशक उद्यानिकी डाॅ. हेमराज मीना को दिए।

 

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, उपवन संरक्षक सुनील कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बी.एल. मीना सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !