जिला मुख्यालय पर 30 जुलाई को आईएफडब्ल्यूजे का जिला अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है। आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र राठौड़ को संगठन के प्रदेश कार्यालय जयपुर में सवाई माधोपुर जिला पत्रकार अधिवेशन हेतु निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम, उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजेश गोयल उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया