सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया सवाई माधोपुर राजस्थान ने राज्यव्यापी किसान बचाओ आंदोलन के तहत कृषि कानून 2020 के खिलाफ आज सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय किसान चौपाल धरने का आयोजन किया गया।

धरने को संबोधित करने वालो में एसडीपीआई के स्टेट उपाध्यक्ष जफर अमीन, सीपीआई के जिला अध्यक्ष रामगोपाल गुनसरिया, भीम आर्मी के मीडिया प्रभारी अनुज बड़गोटिया, एसडीपीआई जिला अध्यक्ष शहाबुद्दीन अहमद राईन, जिला महासचिव रईस अहमद जैदी, विधानसभा अध्यक्ष उस्मान खान, विधान सभा उपाध्यक्ष फिरोज खान ने संबोधित किया। धरने में विधान सभा महासचिव शाकिर राईन खंडार, विधानसभा अध्यक्ष अहसान खान, आकीफ अंसारी, इकराम अंसारी, अलीमुद्दीन खान, उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद खान, जाकिर खान, वाहिद खान, अतीक खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस दौरान रिलायंस जियो का बहिष्कार करते हुए सिम जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया