सवाई माधोपुर: भगवतगढ़ ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुरा में सामाजिक वानिकी की ओर से आरएफबीडीपी योजना अंतर्गत एंट्री पॉइंट एक्टिविटीज के तहत 70 टेबल कुर्सियों का सेट भेंट किया गया है।
प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी की सहायक वन संरक्षक मनीषा शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी कैलाश शर्मा, वनपाल ताराचंद यादव, नर्सरी इंचार्ज महेंद्र मीणा, शिवराज गुर्जर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापक ने सामाजिक वानिकी की इस भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से स्थानीय बच्चों को शिक्षक की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
