अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत पूर्वोत्तर के छात्र गुरुवार को चौथ का बरवाड़ा आएंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सदस्य और यात्रा के संयोजक अनेन्द्र सिंह आमेरा ने कहा कि परिषद की ओर से 482 छात्र पूर्वोत्तर से निकलकर देश के सभी राज्यों में भ्रमण करने निकले हैं।

इसी निमित्त के 30 छात्रों का प्रतिनिधि मण्डल चौथ का बरवाड़ा पहुंचेगा और स्थानीय दर्शनीय स्थलों के दर्शन कर यहां की संस्कृति एवं रीति-रिवाज से परिचित होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया