शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय सवाई माधोपुर के सभी नियमित, पूर्व छात्र एवं स्वंयपाठी विद्यार्थियों को ABC ID एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स बनाना अनिवार्य है। छात्र आगामी परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म ABC ID के बिना नहीं भर पायेगें।

प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि कोटा विश्वविद्यालय कोटा के निर्देशानुसार महाविद्यालय से संबंधित सभी नियमित, पूर्व छात्र एवं स्वंयपाठी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में प्रविष्ठ होने के लिए ABC ID एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स बनाना अनिवार्य है तथा छात्र आगामी परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन पत्र ABC ID के बिना नहीं भर पायेगें। अतः किसी भी असुविधा से बचने के लिए सभी विद्यार्थी अकादमिक बैंक खाता पोर्टल www.abc.gov.in अथवा www.digilocker.gov.in खोल कर अपनी ABC ID समय पर बना लेवें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया