उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा और नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव ने आगामी मानसून के मध्यनजर बजरिया एवं शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी तथा आयुक्त ने बजरिया, सिविल लाइन, सदर बाजार, गुलाब बाग और सीमेन्ट फैक्ट्री क्षेत्र में नालों की सफाई की व्यवस्था देखी।

उन्होंने सफाई कर्मियों से फीडबेक भी लिया। मानसून के मध्यनजर नालों की सफाई के संबंध में निर्देश भी दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया