महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा के निर्देश पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के दो आरोपियों पर सर्वाधिक पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आज गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार आरोपी रोहित सिंह राठौड़ पुत्र गिरधर सिंह गांव जूसरिया थाना मकराना, नागौर हाल चांद बिहारी जसवन्त नगर, जयपुर एवं नितिन फौजी पुत्र कृष्ण जाट निवासी गांव डूंगराजाट, पुलिस थाना सदर जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा के खिलाफ बहुचर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकाण्ड मामला पुलिस थाना श्यामनगर, जयपुर दक्षिण में दर्ज है। दोनों आरोपी अपनी उपस्थिति छुपाते हुए फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी के लिये आस पास के जिलों व राज्यों में सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई, परन्तु फरार आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। अतः जो कोई भी इन दोनों आरोपियों के बारे में सही सूचना देगा, उसे प्रत्येक के लिए नगद 5 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया