Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी 

गहलोत व पायलट की खींचतान के बीच सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया राजस्थान कांग्रेस प्रभारी

 

राजस्थान में अजय माकन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी बनाया है। रंधावा राहुल गांधी की पसंद भी माने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर रंधावा की गिनती गांधी परिवार के विश्वस्तों में होती है। रंधावा के पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी से भी अच्छे संबंध रहे हैं। रंधावा ने कहा ही कि मेरे दिल और दिमाग में कांग्रेस बसी है। कांग्रेस के लिए सब एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थानी और पंजाबी एक जैसे होते है। ऐसे में मुझे वहां की राजनीति समझने के लिए अधिक समय नहीं लगेगा। हम कांग्रेस को एकजुट होकर मजबूती देंगे।

 

Sukhjinder Singh Randhawa will be the new in-charge of Rajasthan Congress

 

आपको बता दें कि सुखजिंदर सिंह रंधावा की पंजाब के कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। वहीं राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गें ने ये नियुक्तियां की है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सैलजा को पी एल पुनिया के स्थान पर छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा को अजय माकन की जगह राजस्थान प्रभारी बनाया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !