शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु संस्थान के दलों द्वारा घरों का सर्वे किया जा रहा है। पुलिस चौकी सवाई माधोपुर से अंसारी मौहल्ला एवं मिर्जा मौहल्ले में घर-घर सर्वे हेतु दलों को रवाना किया गया।
कार्यालय आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डाॅ. इन्द्रमोहन शर्मा, कमलेश बहादुर, मनोज सैनी द्वारा पीएचसी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सूखा काढ़ा वितरित किया गया। उपनिदेशक ने काढ़ा लेने की विधि बताते हुऐ काढ़े को रात्रि में सोने से पहले व सुबह 9 बजे से पहले लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर जिसमें चि.अ.प्रभारी डाॅ. सन्दीप शर्मा, डाॅ. अश्विनी शर्मा, डाॅ. एजाज फातिमा, डाॅ. श्रीवल्लभ गौतम, डाॅ. बालकृष्ण शर्मा, विनोद शर्मा, जितेन्द्र साहू, अरविन्द कुमार गुप्ता मेल नर्स-ाा, पुलिस चौकी इन्चार्ज अब्दुल खालिद एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया