सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल गांव निवासी सुनील कुमार मीना का आईईएस परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग में ऑल इंडिया में प्रथम रैंक तथा सामान्य वर्ग में 37वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सुनील कुमार के पिता शिवचरण मीणा शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटुपुरा में कार्यरत है। सुनील शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि का विद्यार्थी रहा है। सुनील ने अपनी सफलता के पीछे माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कठिन परिश्रम को बताया है।

सुनील की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है तथा उनके पिता के कार्य स्थल पर विद्यालय के स्टाफ ने मिठाई बताकर खुशी का इजहार किया है। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन, प्रदीप जैन व्याख्याता, ओमप्रकाश मीणा व्याख्याता, संतरा मीणा, भागचंद सैनी शारीरिक शिक्षक, विनीता सिंह राजावत, हरसीलाल जैन, मंजू लता मीणा, राजेंद्र गर्ग, वेद कुमारी, इंदिरा शर्मा, लक्ष्मी मीणा आदि ने सुनील की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया