सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के वार्ड नं 43 आई.एच.एस. कॉलोनी जी.जी.क्वार्टर में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं।
कॉलोनी वासियों ने नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए बताया कि
भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी तक नालियों की सफाई नहीं हुई है। जिसके चलते नालियां जाम हैं और उनमें सुअरों ने अपना निवास बना लिया है।

इन सभी कारणों के चलते कॉलोनी में मच्छरों का बोलबाला है और कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं।
इस संबंध में कॉलोनी वासियों ने नगर परिषद को कई बार अवगत करवाया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
संदीप कुमार बैरवा, अनीश खान, हितेश बैरवा, आदिल खान, मनीष मीना, आदिल खान, वारिश खान, वसीम खान सहित अन्य कई कॉलोनी वासियों ने सवाई माधोपुर एप के माध्यम से नगर परिषद से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया