स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में कार्य करने वाले जिला संदर्भ व्यक्ति समूह ने आज जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए रामनिवास मीना को संगठन जिला अध्यक्ष मनोनीत किया और कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष के पद पर रामजीलाल जाट, जिला सचिव के पद पर बनवारी लाल बैरवा, कोषाध्यक्ष के पद पर मक्खन लाल मीना को पदभार दिया गया।

साथ ही बाबूलाल गुर्जर को मीडिया प्रभारी, जसवंत मीना को जिला प्रवक्ता, कलाम खान, अमर सिंह गुर्जर, नीरज सेन को को जिला संगठन महामंत्री, बद्री गुर्जर को जिला सलाहकार, मक्खन लाल मीना को जिला महासचिव, हरिकेश माली को जिला सलाहकार एवं जिला संरक्षक के पद फतेह सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया