जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने आज सोमवार को पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत गालद कलां पहुंच कर मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत चुनावी पाठशाला का पर्यवेक्षण किया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीना ने बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों एवं ग्रामीणों से चर्चा की।

इस दौरान स्वीप प्रभारी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की ग्रामीण जनों से अपील कर लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की बात कही। इस अवसर पर तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित पंचायत स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया