Thursday , 22 October 2026
Breaking News

चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वीप टीम निरन्तर कार्य कर रही: स्वीप प्रभारी

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं की मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) चलाया जा रहा है।
सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभा में चल रही स्वीप गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कम से कम 75 प्रतिशत मतदान की सुनिश्चिता करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं स्वीप प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार ने प्रेस वार्ता की। स्वीप प्रभारी ने बताया कि गत विधानसभा चुनावों में चारों विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत करीब 68 प्रतिशत रहा था जो कि राजस्थान के कम मतदान प्रतिशत वाले जिलो में शामिल है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वीप टीम निरन्तर कार्य कर रही है। विशेषकर उन विधानसभा क्षेत्रों बामनवास एवं खण्डार में जहां पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम रहा है।

 

 

इसके लिए स्वीप टीम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, राजीविका की स्वयं सहायता समूहों द्वारा महिलाओं को लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व बताते हुए उन्हें 25 नवंबर, 2023 को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ जहां पर सर्विस वोटर विशेषकर बामनवास एवं बौंली में वहां बीएलओं द्वारा ग्रामीणों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डलवाकर दीवाली की शुभकामनाओं के साथ-साथ उन्हें मतदान दिवस पर मतदान अवश्यक करने की अपील भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त गांव की चौपालों पर बैठने वाले बुजुर्गो से भी सम्पर्क कर उनसे मतदान करने की अपील की जा रही है। इसके अतिरिक्त 21 विभागों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां जैसे रैली, रंगोली, महेंदी, निबंध, भाषण, हैला ख्याल, पद दंगल आदि के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

Sweep team is working continuously to achieve the target of 75 percent voting in the elections- Sweep in-charge

 

वहीं श्रम विभाग द्वारा मजदूर चौकटियों पर जाकर, कृषि उपज मण्डी एवं फल सब्जी मण्डी में जाकर किसानों, फल-सब्जी विक्रेताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उद्योग विभाग द्वारा व्यापारिक संगठनों के माध्यम से स्वीप कैरी बैग्स को फल-सब्जी मण्डी एवं दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को देने के लिए वितरित करवाया गया है। इसके अतिरिक्त पेट्रोल पम्पों, गैस एजेन्सियों, व्यापार संगठनों, ट्रांसपोर्ट यूनियन संगठन प्रतिनिधियों को भी स्टीकर, पोस्टर आदि देकर उन्हें स्वीप गतिविधियों में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। वहीं कपड़ा व्यापारियों को ग्राहकों को दिए जाने वाले कैरी बैग्स पर, प्रिन्टिंग प्रेस वालों को शादी, जन्म दिवस आदि शुभ अवसरों पर छपने वाले कार्डो पर 25 नवंबर को मतदान अवश्य करने का अंकन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 से 22 नवंबर तक सतरंगी सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन लोक नृत्य, द्वितीय दिन बैण्ड वादन एवं मतदान प्रतिज्ञा, तृतीय दिन समावेशी वॉकथान, चतुर्थ दिन ट्राईसाईकिल रैली, पंचम दिन मतदाता रैली और फ्लैश मोड़, छठे दिन महिला रंगोली महिला मार्च, सप्तम दिन वोट वृक्ष एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

 

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर के पश्चात जिले के मतदाताओं की संख्या इस प्रकार से है। पुरूष मतदाता 5 लाख 41 हजार 642, महिला मतदाता 4 लाख 72 हजार 624, सर्विस वोटर्स 853, विशेषयोग्यजन मतदाता 2 हजार 825, ट्रांसजेण्डर 11 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 8 हजार 755 मतदाता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की चारो विधानसभा क्षेत्रों सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास सहित खण्डार में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 32 महिला, 32 युवा एवं 4 विशिष्ट योग्यजन प्रबन्धित मतदान केन्द्र बनाए जा रहे हैं। जिसमें महिला कार्मिक मतदान केंद्र पर महिलाएं, विशिष्ट योग्यजन कार्मिक मतदान केंद्र पर विशिष्ट योग्यजन एवं युवा कार्मिक मतदान केंद्र पर युवा ही मतदान से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं संभालेंगे। इस तरह जिले में कुल 68 मतदान केंद्र तैयार किए जाएंगे, जहां महिला, युवा और दिव्यांगजन ही मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को संभालेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !