Thursday , 22 October 2026
Breaking News

स्विट्जरलैंड के दूल्हे और जर्मनी की दुल्हन ने मध्य प्रदेश में की शादी 

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में एक अनोखी शादी (Marriage) देखने को मिली है। जहां पर दूल्हा (Groom) स्विट्जरलैंड (Switzerland) और दुल्हन (Bride) जर्मनी (Germany) की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके ने वैदिक सनातन परंपरा के अनुसार पाणिग्रहण संस्कार द्वारा शादी (Marriage) के बंधन में बंध गए है। इस शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए है। यह विवाह मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित नक्षत्र गार्डन में संपन्न हुआ है।

 

 

देश के जाने माने आध्यात्मिक गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर इस शादी के प्रेरणा स्त्रोत बताएं जा रहे हैं। ज्यूरिख मार्टिन पेशे से लीगल ऑडिट कंपनी में अधिकारी हैं। वे गुरु रघुवीर सिंह से बीते पांच सालों से सोशल साइट्स के माध्यम से संपर्क में है। इसके वे गुरुजी के दर्शन करने भारत आने जाने लगे। जर्मनी के म्यूनिख शहर की उलरिके 48 साल की हैं। वे पेशे से एक नर्स हैं।

 

Switzerland groom and German bride get married in Madhya Pradesh

 

 

दोनों की पहली मुलाकात यात्रा के दौरान स्पेन में हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।  मार्टिन की इच्छा थी की वह गुरुजी के सानिध्य में शादी करें और उनकी यह इच्छा आज पूरी हो गई है। दुल्हन उलरिके ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं सोशल मीडिया के जरिए गुरुजी से जुड़ी थी। मैंने भारत के बारे में जाना। मैं गुरुजी के आध्यात्मिक प्रवचनों से प्रेरित हुई। इसके बाद उनकी भारतीय संस्कृति में रुचि बढ़ गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !