Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करें- कलेक्टर

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, खनिज विभाग जिला परिवहन विभाग, पुलिस, वन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सामूहिक रूप से अभियान चलाकर अवैध बजरी खनन के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करें। जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में जिला स्तरीय खनिज समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में कलेक्टर डाॅ.सिंह ने कहा कि सामूहिक रूप से अवैध बजरी खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही पर चर्चा की गई। इसी प्रकार बजरी के अवैध परिवहन में लिप्त मोडिफाइड वाहनों पर कार्यवाही करने तथा संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग के माध्यम से भी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

Take strict effective action against illegal gravel mining Collector
बैठक में रैकी करने वालों की प्रभावी निगरानी करते हुए कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने भी विचार रखते हुए साझा कार्रवाई की बात कही। खनिज विभाग के सहायक खनिज अभियंता ने अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जब्त बजरी के स्टाॅक की नीलामी भी की गई है। उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई एवं दर्ज प्रकरणों की जानकारी भी दी। बैठक में संवेदनशील गांवों में कलेक्टर डाॅ.सिंह ने खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अवैध खनन के मामलों में अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम कैलाश चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, जिला परिवहन अधिकारी महेश चंद मीना, उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर मनोज कुमार, उपखंड अधिकारी बौंली संतोष, उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा राहुल सैनी, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर रघुनाथ, उप वन संरक्षक रणथंभौर परियोजना मुकेश सैनी, एसीएफ सामाजिक वानिकी, तहसीलदार खंडार, एएमई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !