Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विशेष आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता गुप्ता द्वारा प्रयास मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय रिको एरिया, मर्सी रिहेबिलिटेशन मल्टी डिसएबिलिटी आवासीय विद्यालय आई एच एस कॉलोनी एवं आदर्श ज्ञानोदय मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय शहर सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।

 

 

निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में स्टाफ की स्थिति, डिजीटल लाइब्रेरी की व्यवस्था, विशेष रीडर की उपलब्धता, दिव्यांग बालकों को दी जाने वाली  सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, दिव्यांग बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

Taking stock of the arrangements by inspecting the special residential schools in sawai madhopur

 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता गुप्ता ने मौके पर उपस्थित आदर्श ज्ञानोदय मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के एम आर स्पेशल टीचर हिमांशु शर्मा को दिव्यांग बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

 

 

संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किए तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये। कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए संस्था में आवासित दिव्यांग बालकों एवं कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क और फेसमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !