Saturday , 7 March 2026
Breaking News

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-2023 की प्रतिभाशाली बालिकाओं को मिलेंगे 11 से 51 हजार रुपए 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा- 2023 की प्रतिभाशाली बालिकाओं को 11 से लेकर 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। बोर्ड ने ऐसी प्रतिभाशाली बालिकाएं, जिन्होंने राज्य और जिला स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या इससे अधिक प्राप्त किए हैं। जो अपने परिवार की एक मात्र संतान है। या फिर परिवार में दो अथवा तीन पुत्रियां है। जिनमें से एक पुत्री के लिए संबंधित अभिभावक बोर्ड को आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तर पर कट ऑफ बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की है। बोर्ड की ओर से आवेदन, शपथ पत्र का फॉर्मेट एवं आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकते हैं।

 

Talented girls of Secondary Education Board-2023 will get Rs 11 to 51 thousand

 

पुरस्कार राशि का भुगतान छात्राओं के स्वयं के बैंक खातों में ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा। संबंधित पात्र निदेशक शैक्षिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भिजवा सकेंगे।बोर्ड ने नोटिफिकेशन में बताया कि पात्र छात्राओं में उच्च माध्यमिक परीक्षा 2023, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा 2023, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2023 में राज्य स्तर कट ऑफ पर 51 हजार रुपए और माध्यमिक परीक्षा 2023, माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा 2023, प्रवेशिका परीक्षा 2023 में 31 हजार रुपए और जिला स्तर पर इन्हें 11 हजार रुपए की राशि पुरस्कार में प्रदान की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बेटियों को संबल प्रदान करने और जेंडर भेद रोकने के लिए यह यह अच्छी योजना है। यह योजना बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए बेहतर है। बोर्ड की ओर से 11 से लेकर 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। पात्र बेटियों को इस योजना में अपनी कट ऑफ के अनुसार आवेदन करना चाहिए।

 

पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:- 

ekalputri Girls RBSE -2023

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !