Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से हो विकास कार्य

आवासन आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने गत शुक्रवार को जयपुर में प्रगतिरत योजनाओं का दौरा एवं कार्यालयों का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-अभियंता विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें समय पर पूरा करें जिससे आमजन को शीघ्र सुविधाएं मिल सके। सिंह ने मानसरोवर में प्रगतिरत फांउटेन स्क्वायर, बॉटनिकल गार्डन एवं प्रतापनगर में एआईएस रेजिडेंसी फेज-प्रथम तथा इंदिरा गांधी नगर में 200 फीट गंगा मार्ग के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मानसरोवर के उप आवासन आयुक्त वृत्त कार्यालय में प्रस्तवित जन सुनवाई केन्द्र की योजना पर मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी विकास राजपुरोहित के साथ विस्तृत चर्चा की और प्रतापनगर स्थित कोचिंग हब का अवलोकन भी किया। साथ ही सिंह ने मानसरोवर चौपाटी एवं प्रतापनगर में उप आवासन आयुक्त वृत्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रगतिरत प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारी शीघ्र लंबित कार्यो को पूर्ण करें।
Development work should be done in a timely manner with quality
संबंधित अभियंता विकास और निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग करें। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अभियंता की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि मानसरोवर में प्रस्तवित जन सुनवाई केन्द्र को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे नागरिकों की समस्त आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मण्डल के कार्मिक समय पर कार्यालय आए और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। सिंह ने मण्डल के समस्त कार्यालयों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के विशेष निर्देश भी दिए। दौरे में मुख्य अभियंता प्रथम अमित अग्रवाल सहित संबंधित अभियंता और उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !