Sunday , 6 September 2026
Breaking News

राजस्थान पर्यटकों की पहली पसंद है और प्रत्येक पर्यटक है हमारा अतिथि – प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन

प्रमुख शासन सचिव,पर्यटन गायत्री राठौड़ का कहना है कि पर्यटन का सिरमौर राजस्थान पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां आने वाला प्रत्येक पर्यटक हमारा अतिथि है। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की मंशा अनुसार हमारा प्रयास है कि राज्य में आने वाला प्रत्येक पर्यटक यहां यादगार पल बिताकर जाए। इसी भावना के अनुरूप प्रदेश में पर्यटकों व विशेषकर महिला पर्यटकों के साथ सम्मानजनक व संवेदनशील व्यवहार करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। जागरूकता अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा जिसमें जयपुर समेत जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर सहित प्रमुख जिलों के पर्यटन स्थलों पर दुकानदारों, पर्यटक गाइड्स और आमजन को पर्यटकों से संवेदनशील व्यवहार करने का संदेश दिया गया।
क्यूआर कोड स्कैन कर, गूगल फॉर्म पर ऑनलाइन फीडबैक
श्रीमती राठौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान पर्यटकों को फीडबैक फॉर्म देकर उनकी समस्याओं को जानकर उसे पर कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह फीडबैक फॉर्म ऑफलाइन होने के साथ ही ऑनलाइन भी है। इस फीडबैक फॉर्म में एक क्यूआर कोड है जिसे स्कैन करने पर एक गूगल फॉर्म खुलेगा, जिस पर पर्यटक अपनी शिकायतों के साथ साथ सुझाव दे सकते हैं। पर्यटकों द्वारा इस फीडबैक फॉर्म के जरिए पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता का फीडबैक भी दिया जा सकता है।
Rajasthan is the first choice of tourists and every tourist is our guest - Principal Secretary, Tourism
आमेर में लपकागिरी करते पाए जाने पर हुई कार्यवाही
निदेशक पर्यटन विभाग डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उपनिदेशक पर्यटन सहायता बल श्री नारायण कुमार बाजिया के नेतृत्व में  आमेर में लपकागिरी करते हुए महबूब खान नाम के एक व्यक्ति को  पड़कर कार्यवाही के लिए आमेर पुलिस थाने को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि आमेर किला मार्च पर पर्यटक गाइड को चेक करने पर पर्यटक गाइड रतनलाल सैनी के पर्यटक गाइड सम्बंधि लाइसेंस की अवधि मार्च 2023 में समाप्त होना पाया गया।
इसके साथ ही उसे अवैध रूप से पर्यटक गाइड का काम करते हुए पकड़ा गया, जिसे कार्यवाही के लिए आमेर पुलिस थाने को सुपुर्द किया गया। आमेर गांधी चौक पर पर्यटक गाइड चरण लाल बुनकर और अभिषेक सिंह शेखावत को आम सड़क पर पर्यटक वाहनों को रुकवाने तथा जबरदस्ती पर्यटक गाइड करते पाए जाने पर दोनों गाइड के लाइसेंस जब्त किए गए।  इसी प्रकार जल महल पर दो नाबालिग बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना चाह रहे थे उनको उपनिदेशक पर्यटन सहायता बल की ओर से समझाया गया तथा बिना अनुमति के ड्रोन ना उड़ाने के लिए पाबंद किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !