कोटा: कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में आज दोपहर करीब 1 बजे बड़ा हा*दसा टल गया। यहाँ पर खड़े हुए राख के टैंकर में अचानक स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर का पूरा आगे वाला केबिन आग की च*पेट में आ गया। वहीं पास में खड़े धान से भरे ट्रक की त्रिपाल भी आग से जल गई। स्थिति बिगड़ती देख ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को खाली स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया, इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इसी दौरान तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही केवल पांच मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि टैंकर में लगी आग काफी भीषण थी।
टीम ने होज पाइप और मॉनिटर से तेज प्रेशर के साथ पानी का छिड़काव किया, जिसके बाद करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत में आग को पूरी तरह से काबू किया गया। आग के पास कई ट्रक खड़े थे और करीब 300 मीटर दूर पेट्रोल पंप भी मौजूद था। ऐसे में यदि आग और फैलती तो बड़ा वि*स्फोटक हा*दसा हो सकता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
