Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिक्षक भर्ती 2021-22 काउंसलिंग, तीसरे दिन 100 शिक्षकों को आंवटित हुआ विद्यालय  

राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती-2021-22 के अंतर्गत लेवल प्रथम-विशेष शिक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति व पदस्थापन के लिए आज सोमवार को जिला परिषद सभागार में 100 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त पदों की सूची में से उनके द्वारा इच्छित विद्यालयों का आवंटन किया गया।
गत 21 मई से प्रारम्भ हुई काउंसलिंग के माध्यम से जिले को मिले कुल 272 अभ्यर्थियों जिसमें  विशेष श्रेणी एमआर  के -7, एचआई के -3,  वीआई के -1 एवं सामान्य श्रेणी के 261 शिक्षकों को शिक्षक भर्ती परीक्षा (लेवल -1) 2021-22 में सवाई माधोपुर जिला आंवटित हुआ था।
Teacher recruitment 2021-22 counseling, school allotted to 100 teachers on the third day in sawai madhopur
जिसमें से 271 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के माध्यम से इच्छित विद्यालय का चयन किया। काउंसलिंग प्रक्रिया में  एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। काउंसलिंग के माध्यम से इच्छित स्थान मिलने पर अभ्यर्थी खुश नजर आए। इस दौरान काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष जिला परिषद के सीईओ अभिषेक खन्ना, कलेक्टर प्रतिनिधि एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य आयोजन अधिकारी बाबूलाल बैरवा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा एवं सदस्य सचिव जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा नाथूलाल खटीक, एडीईओ चन्द्रशेखर शर्मा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !