राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम द्वारा कोविड-19 महामारी के संक्रमण संक्रमण से बचने सावधानी बरतने व समाज में जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर, सवाई माधोपुर (बहत्तर सिढ़ी) में कोविड-19 जागरूकता पोस्टर का विमोचन संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज भास्कर की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम बैरवा, जिला प्रवक्ता महेश सेजवाल, तहसील मंत्री हनुमान शर्मा, कमलेश मीणा, पुष्पेंद्र सिंह, ईश्वर दयाल शर्मा, सुनीता सिसोदिया, चित्रा जैन, आलोक शर्मा, रूप सिंह मीणा, रामहित मीणा, पवन जैन, गणपत बगड़ी इत्यादि उपस्थित थे।

इसी प्रकार गंगापुर सिटी उपशाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 पर जगदीश नारायण मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। सदस्यता अभियान के लिए कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर कोरोना जागरूकता अभियान के तहत संघ द्वारा एक पोस्टर का विमोचन किया गया।
बैठक में देवेंद्र शर्मा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा प्रधानाध्यापक, राजूदीन प्रधानाध्यापक, सुरेश चंद शर्मा जिला मंत्री, चंद्रप्रकाश गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष, हनुमान शर्मा कोषाध्यक्ष, गोपाल लाल गुप्ता व्याख्याता, सागरमल शर्मा प्रधानाध्यापक, विष्णु चंद शर्मा प्रधानाध्यापक, बाबूलाल माली अध्यापक, रवि प्रकाश मंत्री आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया