मलारना डूंगर उपखंड के बहतेड़ कस्बे के झोटवाड़ा कॉलोनी स्थित मदरसा दारूल उलूम में भारत रत्न से विभूषित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य कजोड़मल रहे।

वहीं विशिष्ट अतिथि मलारना डूंगर कॉलेज के संयुक्त सचिव अरबाज खान एवं अध्यक्षता अमजद खान मदरसा सदर ने की। शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाध्यापक परवेज खान, प्रबंधन समिति सदस्य अमन खान एवं मौलाना जमीन खान, सहित बच्चो के अभिभावक मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया