राजकीय बालिका विद्यालय बहरावंडा खुर्द के बाहर पेड़ पर पक्षियों को पानी पीने के लिए प्रधानाचार्य (पीईईओ) गंगा प्रसाद मीना, स्थानीय संघ खंडार के सचिव शशि भूषण शर्मा, संयुक्त सचिव सरोज सिंह तथा कैलाश चंद मीना वरिष्ठ अध्यापक ने पानी के परिंडे बाँधे एवं लोगों से भी परिंडे बाँधने के लिए जागरूक किया गया।

वैश्विक महामारी के चलते कोविड-19 संक्रमण के दौरान लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए पक्षियों को पानी एवं चूंगा डालने एवं भूखो को भोजन कराने व असहाय लोगों की सहायता करना यही देश के प्रति हमारा सच्चा कर्तव्य है। शशि भूषण शर्मा ने बताया कि इसके पश्चात नि:शुल्क मास्कों का वितरण किया गया। यह मास्क शिक्षक मनीष कुमार शर्मा (स्काउटर) के द्वारा हैंडमेड अपने घर पर बना कर कोरोना योद्धाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए वितरित करवाए जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया