Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिक्षक संघ अम्बेडकर की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं महासमिति सदस्यों की मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभाअध्यक्ष सोहन लाल गोयल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में केशव भाई कच्छावा प्रदेशाध्यक्ष, मोडाराम कड़ेला प्रदेश महामंत्री, शिवचरण मधुकर प्रदेश उप सभा अध्यक्ष, चेतराम चावला प्रदेश उप सभा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Teachers union Ambedkar's provincial executive meeting organized
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सीपी वर्मा ने बताया कि एक लंबे समय से प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव लंबित थे। ऐसे में संगठन पर संविधान के अनुरूप एक चर्चा करने का प्रस्ताव रखा गया। वार्ता के प्रमुख मुद्दों में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का रजिस्ट्रेशन करवाना, नवीन पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, प्रांतीय व्हाट्सएप ग्रुप लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करना, छात्रवृत्ति के नियमों एवं प्रावधानों में सरलीकरण के सुझाव देना, शिक्षा निदेशालय बीकानेर से संबंधित प्रकरणों को निस्तारित करवाना आदि शामिल रहे। इस चर्चा के अंतर्गत विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री व प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्यों ने संगठन की रूपरेखा पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन हित में यह निर्णय किया की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर तत्काल प्रभाव से प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव करवाया जाए तथा नवीन प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश महासमिति के सहयोग से रजिस्ट्रेशन एवं ब्लॉक एवं जिलों के चुनाव मेंबरशिप आदि मुद्दों पर निर्णय करें। साथ ही सभी जिलों की भावनाओं के अनुरूप एक 13 सदस्य समन्वय समिति का गठन किया गया। यह समन्वय समिति दिनांक 31 जनवरी को राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रांतीय चुनाव को संपन्न कराएगी।
इस समन्वय समिति के अध्यक्ष सोहन लाल गोयल होंगे समन्वय समिति में 13 सदस्यों के रूप में शिवचरण मधुकर भरतपुर, चेतराम चावला जयपुर, सुरेश कुमार देशबंधु उदयपुर, नेमाराम मेघवाल जोधपुर, शीशराम महिच चूरू, हरिराम बड़ीवाल टोंक, सोहन लाल सिंह सिंघारिया अजमेर, देवाराम मीणा पाली, सत्य प्रकाश अलवर, अमृतलाल छाबड़ा करौली, राजाराम मेघवाल कोटा, सोहनलाल जोराम नागौर, देवसिला बीकानेर शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !