Saturday , 5 September 2026
Breaking News

15 जीएनएम और 15 लैब टेक्निशियन का किया अस्थायी पदस्थापन

कोरोना महामारी के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 15-15 जीएनएम और लेब टेक्निशियन का अर्जेन्ट टेम्परेरी बेसिस पर अस्थाई पदस्थापन किया गया है। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि भूरी पहाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भूपेश शर्मा और इमरान खान को बपूई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पप्पूलाल सैनी को बहरावण्ड़ा खुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,  इमारानुद्दीन, दिलराज मीना, आरती अखंड को बहरावण्ड़ा कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अंतिमा साहू को खण्डार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,  ब्रहसिंह गुर्जर, दीपक बाबू शर्मा, विशाल शर्मा, अंकित तिवाड़ी, अनंत कुमार शर्मा और सोनू बैरागी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवाड,  मुसेब अहमद तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मनीष कुमार करसौलियां का जीएनएम पर अस्थायी पदस्थापन किया गया है। इसी प्रकार स्वास्थ्य केन्द्रों की प्रयोगशालाओं में 15 लेब टेक्निशियनों की नियुक्ति की गई है।

Temporary posting of 15 GNM and 15 lab technicians in sawai madhopur

इनमें से भूरी पहाड़ी में दिलखुश योगी, लोरवाड़ा में कविता दाधीच, बालेर में सौरभ गुप्ता, ईसरदा में मुकुल कुमार वर्मा, उलियाना में अल्का राणा, उदई खुर्द उदय सिंह गुर्जर, सेलू में रामलखन मीना, बपूई में मिर्जा तालिब, लिवाली में धीरज शर्मा, बहरावण्ड़ा कलां में अभिषेक बाबू शर्मा, फलौदी में मीनाक्षी सैन, मलारना स्टेशन में आयुष गौयल, मखौली में बीना कुमार वर्मा, पीपलदा में बुद्धि प्रकाश प्रजापत और मीना बड़ौदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गौरव कुमार का यूटीबी के आधार पर लेब टेक्निशियन के रूप में अस्थाई पदस्थापन किया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में हुये इन अस्थायी पदस्थापन से पीएचसी और सीएचसी स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हुआ है, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के सैंपल लेने तथा समय पर जांच कर रिपोर्ट देने से कोरोना समेत अन्य मौसमी बीमारियों से लडने में मदद मिलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !