सवाई माधोपुर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है। अभियान के तहत सर्वाइ माधोपुर जिले से अलग – अलग मामलों में पुलिस द्वारा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की देवपाल गुर्जर पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी मामडोली बौंली, जगराम पुत्र लालाराम निवासी जामडोली थाना रेणी जिला अलवर, चेतराम पुत्र किशन लाल निवासी गुणशिला चौथ का बरवाड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाते नरेन्द्र कुमार पुत्र सीताराम मीना निवासी भेडाला चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। जुआ खेलते पप्पु पुत्र रामनाथ, सुशील पुत्र बृजमोहन, धनराज पुत्र रामनारायण, विन्तोष पुत्र प्रभुलाल, बबलू पुत्र रामनिवास निवासीयान लहसोड़ा रवांजना डूंगर, रघुवीर पुत्र नारायण निवासी न्यू कॉलोनी बहरावण्डा खुर्द खण्डार को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया