जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में ईदगाह के समीप अपने मकान में एक टेंट व्यवसायी युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह ईदगाह कॉलोनी के समीप राहुल शर्मा (25 वर्ष) के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी। इस पर घटनास्थल का निरीक्षण कर लाश का पंचनामा बनाया तथा पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक टैंट का व्यवसाय करता था। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
यहांँ यह भी उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर 10 वर्ष पूर्व युवक के माता-पिता ने भी एक साथ फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
