आदर्श नगर स्थित अणुव्रत भवन में स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल आदर्शनगर के द्विवार्षिक चुनाव (2023-25) सदभाव की मान-मनुहार पद्धति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। मण्डल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता प्रवीण जैन ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के निर्देशानुसार स्थानीय मण्डल की साधारण सभा में सर्व सम्मति से अध्यक्ष अनीता प्रवीण जैन के अतिरिक्त सपना मनोज जैन को मन्त्री व धनलक्ष्मी धनराज जैन को कोषाध्यक्ष निर्विरोध मनोनीत किया गया है।

इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष सुमिता जैन सिम्मी व मन्त्री रश्मि जैन ने मण्डल की द्विवार्षिक गतिविधियों का विवरण व आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया जिसका सभी सदस्याओं ने हर्ष ध्वनि से अनुमोदन किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने आभार ज्ञापित कर शीघ्र ही कार्यसमिति के विस्तार की घोषणा की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया