आज शाम लगभग 6 बजे गंगापुर सिटी के महुखुर्द गाँव निवासी मोहर सिंह गुर्जर पुत्र छोट्या गुर्जर के घर पर बिजली के तार शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी भयानक आग से 5 जोड़ी रज़ाई गददे, 3 बोरी गेहूँ, मोहरसिंह के छोटे भाई रामू के स्कूली दस्तावेज़ तथा 12000रू जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया। भारी नुक़सान होने से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

महुखुर्द निवासी आरसी गुर्जर ने बताया की इस अवसर पर ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक महेश गुर्जर व पटवारी धमेंद्र सिंह गुर्जर मौक़े पर पहुंचे व घटना स्थल का जायजा लिया और परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का पूर्ण विश्वास दिलाया।
बताते चलें कि मोहरसिंह गुर्जर बेहद गरीब परिवार से है और मजदूरी करके अपने परिवार का लालन पालन करता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया