सवाई माधोपुर जिले में आए दिन युवा सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। जानकारी के अनुसार जिले के चकेरी गांव निवासी सरकारी शिक्षक जगराम मीना के पुत्र ठंडीराम मीना ने सगाई करने के दौरान एक मिसाल कायम की।

ठंडीराम ने सगाई की रस्म के दौरान दहेज के रूप में 1 रुपया लेकर शादी करने का संकल्प लिया। ठंडीराम की सगाई शेषा निवासी राधेश्याम मीना की पुत्री प्रियंका मीना से हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया