जिले में चलाए जा रहे वांछित आरोपियों को धरपकड़ अभियान के तहत वजीरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार को धमकी देकर रुपए मांगने और मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस ने आरोपी इस्लाम खान और लईक खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई द्वारा जिले मे चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी सुरेश कुमार खींची व वृत्ताधिकारी वृत गंगापुर सिटी मुनेश कुमार उपाधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में गठित टीम प्रभारी योगेन्द शर्मा थानाधिकारी वजीरपुर द्वारा मुखबिर तंत्र के माध्यम से इस्लाम खान पुत्र अनवर खान एवं लईक खान पुत्र नजीर खान निवासी पावटा गद्दी को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि परिवादी कैलाश महाजन पुत्र स्व. किरोड़ी लाल महाजन निवासी परीता रोड़ वजीरपुर ने वजीरपुर थाना पर उपस्थित होक्त परिवाद दर्ज करवाया था की मेरी पत्नि संतरा, चचेरे भाई की पत्नि मीना देवी और मेरे साथ में आरोपियों द्वारा मारपीट की गई है। पुलिस ने आईपीसी में मामले दर्ज कर मामले की जांच की तो आरोपी तब से ही घटना से फरार चल रहे थे।
जिन्हें कड़ी मेहनत और लगन के साथ तलाश कर आज सोमवार को आरोपी इस्लाम खान पुत्र अनवर खान एवं लईक खान पुत्र नजीर खान निवासी पावटा गद्दी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में योगेन्द्र शर्मा थानाधिकारी थाना वजीरपुर, जितेन्द्र कांस्टेबल, ओमप्रकाश कांस्टेबल, समयसिंह कांस्टेबल और सत्यप्रकाश कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया