Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आरोपियों ने जानलेवा हमला कर लूटे 35 हजार रुपए, पीड़ित का गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में उपचार जारी

सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला कर लूट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर भगवतगढ़ निवासी नानगराम पुत्र रामकुंवार मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में नानगराम मीणा ने बताया कि उसका जीजा भरतलाल पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी बिलोपा गत 21 अक्टूबर को बिलोपा से करीब 12.30 बजे सवाई माधोपुर बैंक में रूपए लेने के लिए आया था।

 

उसने इस दौरान बैंक से लगभग 35 हजार रुपए निकाले और इसके बा अपने गांव वापस बाइक से जाने लगे। इस दौरान रास्ते में धमूण ठेके के समीप भरतलाल पर अजू मीणा व 2 अन्य लोगों ने चलती बाइक पर सरिए से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे भरतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

The accused looted 35 thousand rupees by making a deadly attack in sawai madhopur

 

आरोपी भऱतलाल को घायल अवस्था में छोड़कर उसके 35 हजार रुपए लेकर वहां भाग गए। इसी दौरान वह बजरिया से अपने गांव भगवतगढ़ की ओर जा रहा था तो परिवादी ने रास्ते मे अपने जीजा भरतलाल मीणा को पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद वह उसे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से भरतलाल को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।

 

लेकिन यहां भी भरतलाल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गत 23 अक्टूबर की रात को जयपुर से दिल्ली रैफर दिया। जहां पीड़ित का गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में उपचार चल रहा है। ऐसे में गत 27 अक्टूबर को भरतलाल को होश आने पर उसने पुरे घटनाक्रम की जानकारी बताई। जिसके बाद नानगराम ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !